एवेंजर्स: एंडगेम को लेकर जबरदस्त क्रेज, फिल्म देखने के बाद यूजर्स इसे मास्टरपीस बता रहे

मार्वल की फ्रेंचाइजी एवेंजर्स: एंडगेम को लेकर जबरदस्त क्रेज है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि फिल्म ने दुनियाभर में टिकटों की बुकिंग के साथ एडवांस सेल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आज फिल्म रिलीज हो गई है। ‘एवेंजर्स एंडगेम’ भारतीय सिनेमाघरों में 24 घंटे चलेगी, जिस कारण सुबह से ही थिएटर्स के बाहर दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है।

फिल्म देखने के बाद यूजर्स इसे मास्टरपीस बता रहे हैं। एवेंजर्स एंडगेम को लेकर भारत सहित दुनिया में इसलिए भी उत्साह है क्योंकि ये थानोस के खिलाफ मार्वल सुपरहीरोज की आखिरी जंग है। एंडगेम ट्विटर ट्रेंड में नंबर 1 पर है। एवेंजर्स एंडगेम को भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे में 45 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

एक यूजर ने लिखा- मुझे नहीं पता कि हम फिर कभी एवेंजर्स: एंडगेम जैसा कुछ देखेंगे। ये वास्तव में मार्वल फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के लिए एक ‘लव लेटर’ है। लोगों ने मूवी को इमोशन से भरपूर बताया है।एक्शन से भरपूर एंडगेम की टिकटों को पाने के लिए लोग मनचाहा पैसा खर्च करने को तैयार हैं। एवेंजर्स एंडगेम सुपरहीरोज का विदाई काल तो है ही, ये इन सुपरहीरोज के भविष्य की खिड़की भी है।

अब तक इन सुपरहीरोज ने क्या किया, इनसे कहां गलतियां हुईं और भविष्य में इन गलतियों से सबक लेकर ये क्या कुछ करने वाले हैं, इनका आधार ये फिल्म तैयार करती है। फिल्म की शानदार ओपनिंग देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

एवेंजर्स एंडगेम का निर्देशन एंटोनी रुसो और जो रुसो ने किया है।फिल्म की शानदार ओपनिंग देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। एवेंजर्स एंडगेम का निर्देशन एंटोनी रुसो और जो रुसो ने किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.