ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एसकीथ ने शुक्रवार को कहा कि हमें उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र जल्द ही जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर देगा। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान द्वारा अपने यहां आतंकी गुटों के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय कार्रवाई किए जाने को भी कहा।
उन्होंने दावा किया कि पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद उत्पन्न हुए हालात में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में उनका देश सक्रिय रूप से शामिल था। नई दिल्ली के साथ संबंधों पर उन्होंने कहा कि हमारा देश बेक्जिट के बाद भारत के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ करना चाहता है। हम मुक्त व्यापार समझौता भी करना चाहते हैं।