
MUZAFFARPUR : न्यू इलेक्ट्रॉनिक प्लाज़ा का वेलट्रोंन डीलर मीट मुजफ्फरपुर स्थित एक होटल में आयोजन किया गया.
इस दौरान वेलट्रोंन कम्पनी के जेनरल मैनेजर मो० अब्दुल कादिर ने बताया कि वेलट्रोंन कम्पनी पूरे देश में ग्राहकों के लिए बेहतर है. वेलट्रोंन की स्थापना 1991 में की गई एवं हमारा उद्देश्य है कि हम ऑनलाइन से भी कम कीमत में वेलट्रोंन के स्मार्ट एलईडी हर घर तक पहुंचा सके.

भारत में अपने घरेलू एलईडी के लिए यह एक अनूठी और सफल कम्पनी है. कम्पनी के मार्केटिंग मैनेजर शहबाज़ खान ने बताया वेलट्रोंन कम्पनी का हेड क्वार्टर दिल्ली में है जिसका मैन्युफैक्चरिंग बेस दिल्ली में स्थित है. 
उन्होंने बताया वेलट्रोंन में 19″ से लेकर 55″ तक का एलईडी बनाती है और इसका रेंज 4400 से शुरु होने वाला पहला ब्रांड है, और वेलट्रोंन मेड इन भारत है और हम इस ब्रांड को विदेशों में भी प्रमोट करेंगे ताकि हम एक भारतीय ब्रांड को भी विदेशों तक पहुंचा सके.
ऑथराइज डिस्ट्रीब्यूटर न्यू इलेक्ट्रॉनिक प्लाज़ा के प्रोपराइटर शहाबुद्दीन खान ने अपने डीलर बंधुओं को डीलर मीट में आने के लिए आभार व्यक्त किया एवं उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वेलट्रोंन नॉर्थ बिहार में 350 से भी ज्यादा डीलरों के साथ कार्यकर रही है और ये मेड इन भारत है इसलिए हमें इसे ज़्यादा से ज़्यादा प्रमोट करना चाहिए.
