MUZAFFARPUR : पीएम के कार्यक्रम को लेकर रेवा रोड में भारी वाहनों के पारिचालन पर रोक, मार्गों के बदले रुट

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से जुटा है. कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं. सुरक्षा में कही भी कोई चूक न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. पताही हवाई अड्डा परिसर में ही कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है, जहां अधिकारी निरंतर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था अब एसपीजी के हाथों में है जहाँ वे अपनी निगरानी में हर एक तैयारियों का बारीकी से मुआयना कर रहे हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, जोनल आईजी, डीआईजी, एसएसपी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं. नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा समेत पार्टी के नेताओं ने सभास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली. वहीं देर शाम अनुमण्डलाधिकारी पूर्वी कुन्दन कुमार ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई दिशा निर्देश देते हुये वाहनों के डायवर्सन कर रुट निर्धारण और पार्किंग की व्यवस्था की जानकारी दी.

पीएम के 30 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुये कई मार्गों को परिवर्तित कर नया रूट निर्धारित किया गया है, वहीं रेवा रोड में भारी वाहनों के पारिचालन पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है. साथ ही वीवीआईपी/वीआईपी वाहनों और कार्यक्रम में भाग लेने वालों के लिये चार स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाया गया है.

अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार वैशाली लालगंज होते हुये पटना और छपरा आने-जाने वाले भारी वाहनों को पारू की ओर मार्ग परिवर्तित किये जायेंगे जोमोतिहारी-मुजफ्फरपुर फोरलेन होते हुये जायेगी. किसी भी स्थिति में भारी वाहनों का रेवा रोड की ओर परिचालन नहीं होगा. रेवा रोड में आने जाने वाले वाहनों को सरैया-मोतीपुर मार्ग में परिवर्तित किया जायेगा ताकि कोई भी वाहन मुजफ्फरपुर की ओर न जाये.

मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तन मड़वन-कांटी, मड़वन से तुर्की की ओर किया जायेगा ताकि किसी भी परिस्थितियों में पताही अड्डा के मार्ग पर आवागमन न हो. सभी छोटे-बड़े परिवर्तित मार्गों पर ड्राॅप गेट लगाये जायेंगे और पर्याप्त मात्रा में ट्राॅलिज रहेंगी.

प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने आये सभी वाहनों का पार्किंग स्थल मंसुरपुर चमरूआ स्थित फैजुल उलूम कादरिया के पीछे के मैदान में किया गया है. वहीं भगवानपुर की ओर से आने वाले सभी वाहनों का लहलादपुर स्थित मैदान में पार्किंग स्थल बनाया गया है. किसी भी स्थिति में वाहनों को निर्धारित स्थल से आगे ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

रेवा रोड, छपरा, वैशाली की ओर से आने वाले सभी वीवीआईपी और वीआईपी का पार्किंग स्थल हवाई अड्डा के पश्चिम-उत्तर भाग में निर्धारित किया गया है वहीं भगवानपुर चौक की ओर से आने वाले वीवीआईपी/वीआईपी वाहनों के लिये पार्किंग स्थल हवाई अड्डा के पूर्वी-दक्षिणी भाग में निर्धारित है. इमरजेंसी सेवा वाहनों व एम्बुलेंस के लिये यह पाबंदी मान्य नहीं होगी, उन्हें इससे छूट रहेगी.

सुरक्षा में कही भी कोई चूक न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. पताही हवाई अड्डा परिसर में ही कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है, जहां अधिकारी निरंतर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading