गुरदासपुर से चुनाव लड़ने के लिए सनी करेंगे नामांकन, शत्रुघ्न सिन्हा भी आज पटना साहिब से पर्चा भरेंगे

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भाजपा उम्मीदवार सनी देओल पंजाब में गुरदासपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले वे एक रैली भी करेंगे। इस मौके पर भाई बॉबी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र भी मौजूद रहेंगे। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा भी आज पटना साहिब से पर्चा भरेंगे।

सनी देओल के साथ विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मौजूद रहेंगे। हाल ही में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में सनी देओल ने भाजपा ज्वॉइन की थी।

सनी देओल

रविवार को सनी देओल ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने सनी देओल के साथ तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘सनी देओल के बारे में जिस बात ने मुझे प्रभावित किया वो है उनकी विनम्रता और एक बेहतर भारत को लेकर उनका पैशन ।’ पीएम मोदी आगे लिखा, ‘उनसे मिलकर बेहद खुशी हुई । हम सब गुरदासपुर से उनकी जीत की उम्मीद कर रहे हैं ।’

इसके अलावा पीएम मोदी ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ का फेमस डायलॉग भी ट्वीट किया । उन्होंने लिखा, ‘हम दोनों ही मानते हैं कि हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा ।’ वहीं नामांकन से एक दिन पहले रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना सिटी का दौरा कर तख्त हरमंदिर में पहुंचकर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के दरबार में मत्था टेका और अपनी जीत की दुआएं मांगी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.