गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा अभियान के तहत गूगल प्ले-स्टोर से डिलीट किये 46 ऐप

गूगल ने एक बार फिर से अपने एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा अभियान के तहत गूगल प्ले-स्टोर से 46 ऐप डिलीट कर दिए हैं। ये सभी ऐप चाइनीज डेवलपर DO Global नाम से प्ले-स्टोर पर पब्लिश हुए थे। इन सभी ऐप्स को 60 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है, हालांकि डीओ ग्लोबल के प्ले-स्टोर पर 100 ऐप्स हैं जिनमें से गूगल ने सुरक्षा कारणों से सिर्फ 46 को ही हटाया है।

बजफीड की एक रिपोर्ट के मुताबिक DO Global के ऐप्स को लेकर कई शिकायतें हुईं थीं जिनमें कहा गया था कि ये ऐप्स यूजर्स के साथ फ्रॉड कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये ऐप्स फोन में अपने आप ओपन हो रही थीं। दरअसल इन ऐप को फेक ऐड क्लिकिंग के लिए कोड किया गया है जिसकी मदद से ये ऐप्स बंद होने के बाद भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं।

प्ले-स्टोर

वहीं गूगल ने अंग्रेजी टेक्नोलॉजी वेबसाइट वर्ज को दिए एक बयान में कहा है कि सिक्योरिटी को लेकर कंपनी हर कुछ दिन पर मैलवेयर वाले और संदिग्ध ऐप की जांच करते हैं और गड़बड़ी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई होती है और ऐसे ऐप्स को प्ले-स्टोर से हटा दिया जाता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब गूगल ने किसी ऐप को प्ले-स्टोर से हटाया है। इससे पहले omni Cleaner, रैम मास्टर, स्मार्ट कूलर, टोटल क्लिनर और एसाइट फ्रॉम सेल्फी कैमरा जैसे ऐप्स को प्ले-स्टोर से डिलीट किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading