कांग्रेस को मालूम है कि वह किसी हालत में सरकार नहीं बना सकती, इसलिए केवल डोर खींचने का काम कर रही है : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के कोडरमा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी मालूम है कि वह किसी हालत में सरकार नहीं बना सकती, इसलिए केवल डोर खींचने का काम कर रही है। देश को मजबूत सरकार चाहिए और वह केवल एनडीए दे सकती है। उन्होंने कहा कि ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते।

मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे।पीएम मोदी ने कहा कि जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है। आज इसी वजह से पूरा देश पूरे विश्वास के साथ अपने इस सेवक, अपने इस चौकीदार के साथ खड़ा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने जेएनयू में भारत माता के टुकड़े करने के नारे लगाए थे, उन लोगों पर मोदी सरकार ने राजद्रोह का मुकदमा कराया और जेल में डाला। राहुल बाबा ने कहा कि ये ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ का अधिकार है। मैं राहुल बाबा एंड कंपनी से कहना चाहूंगा कि जो भारत माता के टुकड़े करने की बात करेगा वो जेल की सलाखों के पीछे होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading