‘गैंग ऑफ वासेपुर’,के प्रोड्यूसर सुनील बोहरा बनाने चाहते हैं रेप के दोषी आसाराम की बायोपिक

बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। नेताओं से लेकर, महान हस्तियों, खिलाड़ियों और एक्टर्स की जिदंगी को पर्दे पर दिखाने की होड़ मची है। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप हैरान रहा जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेप के दोषी आसाराम बापू पर बायोपिक बनाने की तैयारी हो रही है।

‘गैंग ऑफ वासेपुर’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘शाहिद’ और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके सुनील बोहरा अब आसाराम की बायोपिक बनाने चाहते हैं। यह जर्नलिस्ट उशीनर मजूमदार की लिखी किताब ‘गॉड ऑफ सिन : द कल्ट, द क्लाउट एंड डाउनफॉल ऑफ आसाराम बापू’ पर आधारित होगी। सुनील ने इस फिल्म को बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है।

Sunil Bohra

बाकयदा सुनील ने इस फिल्म राइट्स भी खरीद लिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ने कहा कि वो इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने चाहत हैं। सुनील ने कहा- मैंने किताब पढ़ी है और मैं पीसी सोलंकी से काफी प्रभावित हुआ जिन्होंने पीड़ित लड़की का फ्री में केस लड़ा और उसी इंसाफ भी दिलाया। इस केस से जुड़े सूरत और जोधपुर जेल की दो महिला पुलिस अफसरों ने भी मुझे बायोपिक बनाने के लिए प्रेरित किया।

मेरी नजरों में ये असली हीरो हैं। हम इन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सुनील ने आगे कहा- मैंने पिछले महीने किताब के अधिकार खरीदे। मैंने लेखकों से मिलना शुरू कर दिया है और जल्द ही इस पर काम शुरु कर दूंगा। इसके बाद कास्ट पर काम किया जाएगा। सुनील इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाना चाहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.