मनोज तिवारी ने कहा- भाजपा में ही शामिल होंगी सपना चौधरी

नई दिल्ली। लंबे अरसे से मीडिया में इस बात पर चर्चा हो रही है कि हरियाणा से लेकर बॉलीवुड तक अपने जलवे बिखेरने वाली मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं, उसकी वजह है, उनकी लगातार उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे भोजपुरी गायक और भाजपा नेता मनोज तिवारी के साथ तस्वीरों का वायरल होना, यहां तक की मनोज तिवारी के नामांकन के दौरान भी सपना चौधरी उनके रोड-शो में दिखाई दी थीं, अब इस सस्पेंस से पर्दा खुद मनोज तिवारी ने उठा दिया है।

भाजपा में ही शामिल होंगी सपना चौधरी-मनोज तिवारी एक न्यूज वेबसाइट से खास बातचीत करते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मैं आपको एक बड़ी ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं, मशहूर सिंगर सपना चौधरी मंगलवार को बीजेपी में शामिल होंगी, आपको बता दें कि पिछले दिनों सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई थी, जिसके बाद कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों जैसे राज बब्बर ने सपना का पार्टी में आने का स्वागत किया था लेकिन सपना ने दूसरे दिन ही इस बात का खंडन कर दिया था और कहा था कि कांग्रेस की ओर से ये अफवाह फैलाई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.