अभी तक लोग क्रिकेट और फुटबॉल जैसे गेम के प्लेयर्स से शादी कर रहे थे लेकिन अब यदि कोई कहे कि मेरा पति पबजी प्लेयर है तो आपको हैरान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि अब ऐसी शादियां होने लगी हैं। इस वायरल वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ मंडप में बैठा है और पबजी खेल रहा है, हालांकि दूल्हे की तारीफ करनी होगी कि वह शादी के दौरान नहीं, बल्कि शादी खत्म होने के बाद पबजी खेल रहा है।

दूल्हे को लोग गिफ्ट भी दे रहे हैं तो वह गिफ्ट को झटक देता है और पबजी में व्यस्त हो जाता है। बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक भी बज रहा है। वहीं बेचारी दुल्हन भी अपने पति को चुपचाप देख रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को सबसे पहले 8K wallpapers नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है और इस वीडियो को टिक टॉक ऐप के जरिए बनाया गया है।

बता दें कि पबजी को लेकर भारत में काफी विरोध हो रहा है और इसे बैन करने की मांग हो रही है। गुजरात में करीब एक महीने तक पबजी पर प्रतिबंध भी लगा था और इस दौरान 16 लोगों की गिरफ्तारी भी गेम खेलने के कारण हुई थी।