प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवला को 3 महीने की जेल, जानें क्या है मामला

‘हेरा फेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘वेलकम’ जैसी कई हिट फिल्मों के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवला को 3 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। फिरोज को ये सजा 8.56 लाख रुपए के टीडीएस बकाया मामले में मिली है। 2014 में एक इनकम टैक्स ऑफिसर ने फिरोज़ नाडियाडवाला पर 2009-10 के फाइनेशियल ईयर में 8.56 लाख रुपए का टीडीएस नहीं भरने मामले में कंप्लेंट दर्ज करवाया था।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर एस सरकले ने फिरोज नाडियाडवाला को इनकम टैक्स ऐक्ट के अधिनियमों के तहत दोषी पाया और उन्हें 8.56 लाख रुपये टीडीएस के पेमेंट में देरी के लिए तीन महीने की कड़ी जेल की सजा सुनाई। बता दें कि एक इनकम टैक्स अधिकारी ने साल 2014 में फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

TDS

इस मामले पर बयान देते हुए फिरोज ने कहा, मैं मानता हूं कि मैंने टैक्स भरने में देरी कर दी लेकिन मैंने सभी इंटरेस्ट और फाइन के साथ अपने टैक्स का भुगतान कर दिया था। मुझे बताया गया कि मेरा बकाया टैक्स अब अदा कर दिया गया है और फिर मुझे ये फैसला सुनाया जाता है। मैं हैरान हूं लेकिन न्यायपालिका पर मुझे भरोसा है। फिरोज ने बताया वो इस फैसले को चुनौती देने के लिए दूसरे कोर्ट जा रहे हैं। उन्हें देश की न्यायपालिका में अटूट विश्वास है, इसीलिए उन्हें उम्मीद है इस मामले में पूरा न्याय होगा।

फिरोज ने अपने 30 साल से ज़्यादा लंबे फिल्मी करियर में अब तक कुल 21 फिल्में प्रोड्यूस की हैं। वर्क फ्रंट की बात करें फिल्मों को तो खबर है कि फिरोज जल्द ही अपनी कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ का तीसरे पार्ट लेकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.