पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने कहा कि गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों को बड़ी सोची समझी साजिश के तहत भगाया जा रहा है, जिस तरह यूपी और बिहार के लोगों को गुजरात से खदेड़ा जा रहा है, कुछ दिन पहले गुजरात के सीएम ने कहा था कि गुजरात के अंदर जितनी भी फैक्ट्रियां हैं, उसमें 80 फीसदी आरक्षण गुजरातियों को दी जाएगी. और उसी एजेंडे के तहत ये सारा काम किया जा रहा है. और एक बहाना ढ़ंढा गया है कि बिहार और यूपी के लोगों को गुजरात से भगाया जाये.
खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी से चुनाव जीत कर आये है और यूपी और बिहार ने 100 सीटें 2 गुजराती को देने का काम किया है. गुजरात हो या फिर युपी हो या बिहार हो हर जगह बीजेपी की सरकार है. फिर भी ये सौतेला व्यवहार कर रहे हैं. बिहार को अधिकार को नहीं मिलता, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाता है. इस मुद्दे पर नीतीश सरकार कोई भी कड़ा बयान नहीं दे रही है . पता नहीं इनको क्या डर है. हमको नहीं लगता है कि नीतीश कुमार इन चीजों को लेकर गंभीर नहीं हैं, उन्हें बस अपनी कुर्सी की चिंता है.
बिहारियों को कभी महाराष्ट्र, नार्थ ईस्ट, गुजरात से भगाया जाता है, देश के हर राज्यों में बिहारियों के साथ इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बात करके करते क्या है. इस मामले को समझाने के लिए पीएम ने हस्तक्षेप क्यों नहीं किया. हस्तक्षेप करके इस मामले को समझाने की जरूरत थी.