“सरकार और प्रधानमंत्री की सराहना की जानी चाहिए, जब देश जीतता है, तो हर भारतीय जीतता है” : अरुण जेटली

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है। इस मौके पर वित्त मंत्री अरुण जेटली और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है, “सरकार और प्रधानमंत्री की सराहना की जानी चाहिए। जब देश जीतता है, तो हर भारतीय जीतता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के कुछ दोस्तों को लगता है कि अगर वे इस जीत में शामिल होंगे, तो उन्हें इसके लिए राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।” वित्त मंत्री जेटली ने इसे भारत के लिए यह बड़ी कूटनीतिक जीत बताया है।

वहीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है, “आतंकवाद को बर्दाश नहीं किया जाएगा और संयुक्त राष्ट्र की ओर से यह एलान उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय द्वारा किए गए उपायों और उनके स्वयं के दौरे के कारण ये हो पाया है।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading