चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus 14 मई को वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो लॉन्च करने वाली है। दोनों फोन को 14 मई को बैंगलुरू में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने भारत में OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। OnePlus ने OnePlus 7 Pro प्रो की बुकिंग की जानकारी ट्वीट करके दी है। प्री-बुकिंग ऑफर के तहत 1000 रुपये में फोन को बुक किया जा सकता है। इसके अलावा अमेजन पर दी गई जानकरी के मुताबिक प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 6 महीने की वैधता के साथ फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी जिसकी कीमत 15,000 रुपये है। फोन की प्री-बुकिंग अमेजन पर आज यानि 3 मई को दोपहर 12 बजे से होगी। वनप्लस 7 की कीमत
कीमत की बात करें तो वनप्लस अपने हर एक नए फोन की कीमत औसतन 12.6 फीसदी अधिक रखती है। ऐसे में कहा रिसर्च फर्म techARC ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि OnePlus 7 की भारत में कीमत 39,500 रुपये हो सकती है। बता दें कि वनप्लस 6 को 34,999 रुपये और OnePlus 6T को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। techARC ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि OnePlus 7 की कीमत 37,000 से 39,500 रुपये के बीच हो सकती है।
वनपल्स 7 की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 7 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और कम से कम 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा और इसके साथ 3X का जूम मिलेगा, हालांकि वनप्लस 7 में वायरलेस चार्जिंग शायद ही मिलेगी।
इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में दिए गए विज्ञापन की मानें तो वनप्लस में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। कंपनी के सीईओ पिट लाउ के मुताबिक वनप्लस 7 प्रो में 5जी की सुविधा मिलेगी। फोन में क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 30 वॉट का चार्जर मिलेगा।