तूफान फैनी के मद्देनजर परिस्थिति स्थिति का जायजा लेने के लिए ओडिशा का दौरा करुंगा : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मई की सुबह ओडिशा जाएंगे। उन्होंने कहा कि तूफान फैनी के मद्देनजर परिस्थिति स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा करुंगा।ओडिशा के बलरामपुर और जगतसिंहपुर का नजारा जहां फैनी ने काफी तबाही मचाई। एयर इंडिया फैनी से प्रभावित ओडिशा के नागरिकों की मदद के लिए आगे आया है।

एयरलाइन का कहना है कि यदि कोई एनजीओ, नागरिक समाज या स्वयं सहायता समूह ओडिशा में चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री पहुंचाना चाहते हैं तो हम उसे मुफ्त में भेज देंगे। इसके अलावा आज सुबह 9.45 से एयर इंडिया कोलकाता हवाई अड्डे पर अपनी सेवा शुरू कर देगा।मौसम विभाग का कहना है कि फैनी पहले के मुकाबले कमजोर होकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कोलकाता के उत्तर-पश्चिम पहुंच गया है।

यह और कमजोर होगा और दोपहर तक बांग्लादेश चला जाएगा। फैनी तूफान ने शुक्रवार को ओडिशा में अपना कहर बरपाया। अब यह 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर पहुंच गया है। शनिवार दोपहर को नादिया और मुर्शिदाबाद जिसे से होते हुए यह तूफान बंगाल से बाहर निकलकर बांग्लादेश चला जाएगा। ओडिशा में इस तूफान ने जबरदस्त तबाही मचाई है। तूफान की रफ्तार इतनी तीव्र थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गए, मोबाइल टावर, खंभे और बस तक उसके आगे नहीं टिक पाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.