MUZAFFARPUR : लोस चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के नेतृत्व में सघन जांच, होटलों में छापेमारी, एक दर्जन शराबी और संदिग्ध पुलिस हिरासत में, नगदी बरामद

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार की रात शहर में जगह जगह सघन जांच अभियान चलाया गया. इससे पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, अनुमण्डल अधिकारी कुंदन कुमार समेत अहियापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह व पुलिस बल अहियापुर स्थित मतगणना केन्द्र का जायजा लिया और कई दिशा निर्देश दिये.

चौक चौराहों पर पुलिस टीम ने गुजरने वाले प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की गई. इस दौरान शहर के काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन द्वारा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित होटल में छापेमारी कर पांच व्यक्तियों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया. ब्रेथ एनालाईजर में पांचों आरोपियों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है.

आशंका जताई जा रही है कि होटल प्रबंधन की ओर से ही अपने ग्राहकों को शराब मुहैया कराया गया होगी. हालांकि होटल में शराब नहीं मिली है. इमली चट्टी में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने माड़ीपुर के कई होटलों में तलाशी ली. नशे में धाराएं लोगों के सत्यापन में पुलिस जुटी है. धराए लोगों में हाई प्रोफाइल व्यक्तियों के होने की संभावना है.

उधर सिटी एसपी के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस के साथ पुलिस बलों ने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में नगदी बरामद की है. इसकी सूचना मिलते ही एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट भीम रजक मौके पर पहुँच गये. अहले सुबह तक रुपयों की गिनती जारी थी. उक्त होटल जदयू एमएलसी व वैशाली लोकसभा प्रत्याशी पति का बताया जाता है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

इस दौरान जिले के कई स्थानों से अवैध विदेशी शराब भी बरामद की गई है. सदर थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में भगवानपुर चौक पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे करजा इलाके के सुजीत और सरैया निवासी सत्येन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

नगर थानाध्यक्ष सघन वाहन जांच सह तलाशी अभियान के दौरान नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक पर पुलिस लिखी बोलेरो से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के देवरिया रोड स्थित विसंगतपुर गांव निवासी अवधेश कुमार, मो० असगर, कमलेश कुमार एवं ड्राइवर मो० मुस्तफा के रूप में हुई है.

पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि वे लोग समस्तीपुर से कांटी थाना क्षेत्र में देवरिया रोड के विसंगतपुर गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे. पकड़ा गया बोलेरो गांव के ही अजय ठाकुर का है जो पूर्व में पानापुर ओपी में भाडे़ पर चलती थी. इसके साथ ही सरैयागंज टावर पर एक युवक को भी शराब के नशे में धुत्त गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब हो कि शुक्रवार की देर रात जांच व तलाशी के दौरान देवरिया थाना क्षेत्रके शाहपुर पट्टी निवासी स्व. धर्मदेव सिंह के पुत्र रंजीत सिंह को एक पिस्टल और 3 राउंड जिंदा कारतूस के साथ ही एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार अपराधी ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. देवरिया नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है, अत: पुलिस इसके नक्सलियों के साथ भी कनेक्शन खंगाल रही है. देवरिया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

अघोरिया बाजार चौक पर सिटी एसपी के नेतृत्व में जांच के दौरा दौरान एक डॉक्टर और उसका एक बैंक कर्मी साथी शराब के नशे की हालत में पकड़े गए थे. एमबीबीएस डॉक्टर ने अपना नाम सुनील कुमार सिंह बताया था. वह अपने साथी बैंक कर्मी बीएन सिंह के साथ शिवहर से मनियारी थाने के सोनबरसा जा रहे थे. सोनबरसा में डॉक्टर का क्लीनिक है.

वहीं काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नयाटोला निवासी दो मित्र प्रभात कुमार और अनीश कुमार भी अघोरिया बाजार चौक पर नशे की हालत में पकड़ा गया. गिरफ्तार सभी आरोपियों को बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सदर अस्पताल में जांचोपरांत न्यायालय में पेश कर शनिवार को सभी को जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.