MUZAFFARPUR : लोस चुनाव से 24 घंटे पूर्व जिले में 18 घंटों में तीन ह’त्याओं से चाक-चौबंद व्यवस्था पर सवाल

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा मुस्तैद और चौकस है. जगह-जगह जांच व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, सघन वाहन जांच की जा रही है. जिला पुलिस अर्द्धसैनिक बलों के साथ विभिन्न इलाकों में भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने को लेकर संयुक्त रुप से फ्लैग कर रही है. लगातार शराब और शराबियों को पकड़ा जा रहा है. चुनाव को देखते हुये जिला पुलिस के अलावे अर्द्धसैनिक बलों की कम्पनियां जिले में मौजूद हैं.

इन सबके बावजूद जिले में बेखौफ अपराधी पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुये लूट व ह’त्याओं जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. मुज़फ्फरपुर में अपराध चरम पर है. पिछले 24 घंटों के दौरान कानून व्यवस्था को धता बताते हुये अपराधियों ने जिले में 3 ह’त्याकांड को अंजाम दे दिया.

रविवार 5 मई को मतदान के 24 घंटे पूर्व अपराधियों ने कुढ़नी थाना क्षेत्र के तुर्की ओपी के सुमेरा नूरनगर में एक युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी और शव को झाडियों में फेंक दिया. साक्ष्य छुपाने की नियत से श’व को झाड़ी में फेंक दिया गया था. रविवार अहले सुबह इलाके में एक अज्ञात श’व मिलने से दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को सूचना दी.

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँची तुर्की ओपी पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू एसकेएमसीएच भेज दिया. मृ’तक की पहचान सुमेरा नूरनगर निवासी मोहम्मद इस्लाम के 20 वर्षीय पुत्र जावेद के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर पहुँचे पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने मामले की जांच पड़ताल की. मौके से पिस्टल की गो’ली का खो’खा भी बरामद किया गया है. एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मृ’तक के पिता के बयान के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसके चंद घंटों बाद ही मोतीपुर थाना क्षेत्र के कोदरिया पुल पर एक आॅटो चालक की दिन दहाडे़ गो’ली मा’रकर ह’त्या कर अपराधियों ने चुनाव से एक दिन पूर्व पुलिस के चाक-चौबंद व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी.

प्राप्त सूचनानुसार रविवार दोपहर लगभग 12 बजे मोतीपुर थाना क्षेत्र के कोदरिया पुल पर बेखौफ अपराधियों ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी गांव निवासी सियालाल राय के पुत्र संजय कुमार को अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली मा’रकर ह’त्या कर दी.

अपराधियों के बुलंद हौसले से आक्रोशित होकर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और प्रशासन विरोधी नारे भी लगाये. सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, मोतीपुर थानाध्यक्ष और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर आक्रोशितों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. पर आक्रोशित ग्रामीण शव पुलिस को देने को तैयार ही नहीं हैं. परिजनों और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर एसएसपी को बुलाने और मुआवजा की मांग पर अडे़ हैं. डीएसपी पश्चिमी के नेतृत्व में मोतीपुर समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची. संदिग्धों की गिरफ्तारी हेतु कई थानों की पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

डीएसपी का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई है. हत्यारे की जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. देर शाम तक शव घटनास्थल पर ही पड़ी रही. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी रही. अंतत: पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी के अथक प्रयास और आश्वासन के उपरांत आक्रोशितों को समझा बुझाकर श’व को अंत्यपरीक्षण हेतु एसकेएमसीएच भेजा जा सका.

गौरतलब हो कि शनिवार 4 मई को मानियारी थाना से 500 मिटर की दूरी पर लूटपाट के दौरान विफल होने एक रिटायर्ड फौजी मिथलेश शर्मा को गोली मार दी थी, जिनकी आज इलाज के क्रम में मौत हो गई. रिटायर्ड फौजी शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड थे और ड्यूटी कर सिलौत स्थित अपने घर लौटने के क्रम में शनिवार संध्या 6.30 के करीब मधुबन रेल गुमटी के निकट अपराधियों ने गोली मार दी थी. मोटरसाइकिल छीनने के क्रम में विरोध करने के कारण रिटायर्ड फौजी को तीन गोली मार दी गई थी.

स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि चुनाव को लेकर जिले में हर जगह पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती है. पर अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा चुका है कि उनमें पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.