MUZAFFARPUR : मोतीपुर में पिस्टल व लक्जरी कार समेत 3 अन्तर्जिला लुटेरे गिरफ्तार, एक फिनांसकर्मी तो एक पटना एसएसपी आफिस लेखा शाखा कर्मी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में लगातार सीएसपी संचालकों और माइक्रोफिनांस कर्मियों को निशाना बना रहे लुटेरों में से तीन शातिर अपराधियों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधियों के पास पिस्टल व कारतूस के साथ एक बिना नम्बर की लक्जरी कार भी बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद को सूचना मिली कि एक कार पर सवार कुछ संदिग्ध अपराधकर्मी मोतीपुर बस पड़ाव के पास लूट की योजना बना रहे हैं. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को देते हुये मोतीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार के साथ सशस्त्र पुलिस बल के साथ चिन्हित स्थल की घेराबंदी कर छापेमारी की गई. इस दौरान एक कार सवार तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. तीनों अपराधियों की तलाशी में पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल व चार गोली बरामद की है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधियों का यह गिरोह जिले के सीएसपी संचालकों को निशाना बनाते थे. पुलिस ने बिना नम्बर की कार को भी जप्त कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पटना के शिवपुरी निवासी आशीष कुमार व शत्रुघ्न यादव और चुनी थाना के रजला का सोनू झा उर्फ रावण के रूप में की गई है. गिरफ्तार तीन अपराधकर्मियों में आशीष कुमार पटना वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखा शाखा में कार्यरत एक कर्मी भी शामिल है. वहीं सोनू झा उर्फ रावण एक माईक्रो फिनांस कम्पनी में काम करता है. जिससे उससे बैंकों के सीएसपी केन्द्र के कार्यकलापों की पूर्णरूपेण जानकारी और अनुभव है.

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि अन्तर्जिला अपराधियों का यह गिरोह पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी से लेकर मुजफ्फरपुर तक खासकर बैंकों के सीएसपी संचालकों को अपना निशाना बनाते था. गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और उनकी निशानदेही पर देर रात तक छापेमारी कर रही थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.