‘किसानों के वजह से हम लोगों को रोटी मिलती है, ये आम बात है लेकिन इस बात को केंद्र में बैठी सरकार भूल चुकी है : स्वरा भास्कर

देश में इस वक्त चुनावी माहौल है। अब चार चरण का चुनाव हो चुका है और आज पांचवे चरण के लिए मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ जुटी हुई हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी चहेती पार्टी और उम्मीदवार को खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर सीपीएम पार्टी का समर्थन कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने एक रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली को संबोधित करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, ‘किसानों के वजह से हम लोगों को रोटी मिलती है। ये आम बात है लेकिन इस बात को केंद्र में बैठी सरकार भूल चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें दोबारा ये बात याद दिलाई जाए। अगर गाय हमारी माता है तो किसान पिता है। अगर किसान का कर्ज नहीं चुका सकते हैं लेकिन उन पर जुल्म करना तो बंद कर सकते हैं। पिछले 10 सालों में हर साल 10-15 हजार किसानों ने मजबूर में आत्महत्या की है।’

‘केंद्र सरकार को सत्ता का बुखार ऐसा चढ़ा है कि फर्क पड़ना तो दूर इन्होंने मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर गोलिया ही चलवा दीं। ये सरकार कहती है कि गौहत्या पाप है। लेकिन मैं कहती हूं कि किसान हत्या पाप है और पापी है ये सरकार।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.