नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का समुद्री लुटेरों ने किया अपहरण, विदेश मंत्री नेदिलाया रिहाई का भरोसा

नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट भी किया है। विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त अभय ठाकुर से इस बारे में बात की है। उनसे अगवा नाविकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए मामला नाइजीरियाई सरकार के संज्ञान में लाने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “मैंने नाइजीरिया में समुद्री डाकू द्वारा पांच भारतीय नाविकों के अपहरण के बारे में समाचार रिपोर्ट देखी हैं। मैंने भारतीय उच्चायुक्त से नाविकों की रिहाई के लिए नाइजीरिया सरकार के सामने मामला लाने को कहा है।”

बता दें विदेश मंत्री ने इस मामले पर अभय ठाकुर से रिपोर्ट भी मांगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.