पटना : साढ़े तीन साल की मासूम से कराटे टीचर ने किया रेप

राजधानी में फिर से एक बार हैवानियत सामने आई है. महज साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ है. मानवता को शर्मसार करने देने वाली इस वारदात को कराटे सीखाने वाले टीचर ने अंजाम दिया है. मासूम बच्ची के साथ रेप की हुई ये वारदात मंगलवार की देर शाम की है

वारदात को दीघा थाना इलाके में अंजाम दिया गया.बड़ी बात ये है कि हैवानियत की हद को पार करने वाला कराटे टीचर फरार होने होने की फिराक में था. उसने अपना ठिकाना भी बदल दिया था. लेकिन यहां पर दीघा के थानेदार रघुनाथ प्रसाद और उनकी टीम ने तेजी से कार्रवाई की. आरोपी कराटे टीचर मुकेश कुमार को पुलिस ने सूचना मिलने महज एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया.

पकड़ा गया 30 साल का ये आरोपी कुर्जी के बालू पर इलाके में रहता है.पुलिस के अनुसार शाम के वक्त बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसे कराटे सीखाने के बहाने बहलाफुसलाकर मुकेश अपने साथ ले गया था. बच्ची के साथ गलत काम करने के बाद हैवान मुकेश उसे बदहवाश हालात में छोड़कर भाग निकला. बदहवास बच्ची पर इलाके के लोगों की नजर पड़ी. तुरंत लोगों ने फैमिली और दीघा थाने की पुलिस को जानकारी दी.

थानेदार रघुनाथ प्रसाद ने पहुंचकर मामले की छानबीन की. बच्ची की तकलिफ और उसके शरीर से बहते खून की वजह से पुलिस को शक हुआ. तुरंत उसे इलाज के लिए दानापुर के हॉस्पिटल में ले जाया गया. जहां पर मासूम बच्ची का इलाज चल रहा है.

छानबीन के दौरान पुलिस को इलाके के लोगों से मुकेश के बारे में पता चला. तेजी से लिए गए एक्शन की वजह से अब मुकेश पुलिस की गिरफ्त में है. इसके खिलाफ दीघा थाना में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading