बिहार के शहरी क्षेत्रों में सभी प्रकार के पॉलीथिन पर प्रतिबंध !

कैबिनेट की बैठक में पटना मेट्रो के DPR को मंजूरी।बिहार कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले किये गये। कुल 45 एजेंडों पर मुहर लगी। पटना मेट्रो के DPR को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी।इसके लिए राज्य सरकार केन्द्र को प्रस्ताव भेजेगी। राज्य के शहरी क्षेत्रों में सभी प्रकार के पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायात क्षेत्र में पॉलीथिन पर पांबदी लगाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गयी है।

धान के पटवन के लिए अब तीन की बजाय पांच बार डीजल अनुदान मिलेगा। गेंहू के पटवन के लिए तीन की जगह चार बार डीजल अनुदान मिलेगा। मक्का के पटवन के लिए दो की जगह तीन डीजल अनुदान मिलेगा।

खाद्य सुरक्षा के लिए 100.39 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये। जस्टिस अभिजीत सिन्हा विधि आयोग के अध्यक्ष बनेंगे। उनकी नियुक्ति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.