‘मोदी मेरे पिता और दादा को गाली देते हैं, मैं प्यार से गले लग जाता हूं’ : राहुल गांधी

लग जाता हूं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के शुजालपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में नफरत और गुस्सा है और हमारा काम उस नफरत को मिटाना है। ‘मोदी मेरे पिता और दादा को गाली देते हैं, मैं प्यार से गले लग जाता हूं’

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी मुझ पर आक्रमण करते हैं। मेरे पिता, दादी और दादा के बारे में नफरत से बोलते हैं और मैं जाकर झप्पी देता हूं, प्यार से गले लग जाता हूं।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन 15 लाख की तरह यहां भी झूठ बोला। राहुल ने कहा कि पिछले 45 सालों में बेरोजगारी सबसे खराब स्तर पर है। हम 22 लाख नौकरियां भरने का वादा करते हैं। राहुल गांधी ने राफेल को लेकर भी पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा- ‘मैं राफेल मामले में नरेंद्र मोदी से आंख मिलाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वो मुझ से आंख से आंख नहीं मिला पा रहे हैं। जब भी मैं उनको देखता तो वह कभी इधर, उधर देखते रहे होते हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading