चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने चुपके से भारत में Oppo F11 Pro का 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल में जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दी गई है। ओप्पो एफ11 प्रो का 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट अमेजन इंडिया से 25,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,990 रुपये है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कंपनी ने इस मॉडल के लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6 स्किन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920 × 1080 है। डिस्प्ले में नॉच नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 4/6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

OPPO F11 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। पॉप अप कैमरे को कंपनी ने राइजिंग कैमरा नाम दिया है। साथ ही इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।
इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 24,990 रुपये है और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,990 रुपये है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा। दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसे फ्लिपकार्ट, पेटीएम और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ पेटीएम 3,400 रुपये का कैशबैक दे रहा है और जियो की ओर से 4,900 रुपये के फायदे मिलेंगे और 3.2 टीबी डाटा भी मिलेगा। वहीं यदि आप एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा