मदद के बहाने एटीएम में युवक ने महिला से की अ’श्लील हरकत, वीडियो वायरल होेने पर गिरफ्तार

मुंबई के एक एटीएम में महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह तीन बजे 23 साल की महिला किसी बर्थडे पार्टी से घर वापस आ रही थी। ऑटो ड्राइवर को पैसा देने के लिए वो थाणे के कोपारी इलाके के एक एटीएम में पैसा निकालने के लिए रुकी। एटीएम में पहले से ही एक युवक मौजूद था जो महिला की मदद के बहाने उसके पास आया।

युवक ने पास आकर महिला से अश्लील हरकत करने की कोशिश की। वो महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। इस घटना का महिला ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला ने एटीएम से बाहर निकलकर पास में खड़ी पुलिस वैन को वीडियो दिखाई और शिकायत दर्ज कराई।

 

साथ में महिला ने इस वीडियो ट्विटर पर भी शेयर कर दिया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और वीडियो के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करते हुए रविवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। अब वह पुलिस की हिरासत में है। अभी तक युवक के बारे में पता नहीं चल पाया है कि वो कौन है और उसने ये हरकत क्यों की।महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि युवक ने एटीएम से पैसे निकालने को लेकर मदद करने की बात कही, फिर बाद में उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। इसके बाद उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखने लगा। महिला ने आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.