CLAT परीक्षा के प्रवेश पत्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

CLAT Admit Card 2019: CLAT परीक्षा के प्रवेश पत्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2019 को ऑनलाइन अपलोड किया है। CLAT 2019 परीक्षा 26 मई को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सीएलएटी एडमिट कार्ड 2019 को डाउनलोड कर सकते हैं।


आपको बता दें कि इससे पहले, CLAT 2019 परीक्षा 12 मई, 2019 को आयोजित की जानी थी। लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट या CLAT 2019 अब 26 मई को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार CLAT की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र को सरलता से डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT Admit Card 2019:

ऐसे करें डाउनलोड-

1: आधिकारिक clat.ac.in पर जाएं।

2: प्रवेश पत्र वाले लिंक पर जाएं।
3: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
4: CLAT प्रवेश पत्र 2019 डाउनलोड करें।
5: और एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.