साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अभिनेता से नेता बने कमल हासन के हिंदू आतंकवाद वाले बयान की राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड में भी काफी चर्चा हो रही है। सोमवार को उनके इस बयान की एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी आलोचना की थी। अब कमल हासन के बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी उनपर निशाना साधा है। पायल रोहतगी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने हिंदी में लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने कमल हासन के बयान की न केवल निंदा की है बल्कि उन्हें सठिया हुआ तक बताया दिया है।

पायल रोहतगी के इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने लिखा है कि,’ एक हिंदू ने दूसरे हिंदू को मारा। गोडसे ने गांधी जी को मारा। इसे आप कत्ल कह सकते हैं, आतंकवाद कैसे? आतंकवादी वह होते हैं जो अपने से अलग धर्म के लोगों को मारते हैं क्योंकि उनको दूसरे धर्म से नफरत होती है। बुढ़ापे में अक्सर लोग सठिया जाते हैं।

कमल हासन अपना राजनीति करियर शुरू करने के लिए नाथूराम गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी कहते हैं। वह मुस्लिम बहुल जगह से वोट मांगते समय ऐसा कहते हैं। उनको शर्म आनी चाहिए क्योंकि वह नफरत फैला रहे हैं। जिसने भारत का विभाजन करवाया डायरेक्ट एक्शन डे घोषित करके और मासूम हिंदूओं की जान ली वह मोहम्मद अली जिन्ना भारत का पहला आतंकवादी था। इतनी हिन्दू नफरत अच्छा नहीं। पायल रोहतगी की इस पोस्ट पर उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।