दीपिका पादुकोण बनीं भारत की फिमेल ब्रांड नंबर वन, वैल्यू पहुंची 700 करोड़ के करीब

अगर आपसे पूछा जाए कि इस वक्त भारत का सबसे बड़ा सेलिब्रिटी ब्रांड कौन सा है, तो शायद आपको सोचने में थोड़ा वक्त लगे। शाहरुख खान, सलमान खान या आमिर खान में से कोई भी नंबर वन नहीं बचा। भारत की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी ब्रांड इस वक्त हैं दीपिका पादुकोण और उनके बराबर अगर कोई टिकने में कामयाब हो पाया है तो वह हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली।

सेलिब्रिटी ब्रांड्स की ब्रांड वैल्यू पर नजर रखने वाली मशहूर कंपनी डफ और फेल्पस के ताजा आंकड़ों की मानें तो दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू 10 करोड़ डॉलर यानी 700 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच चुकी है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की फोर्ब्स की लिस्ट में भी दीपिका की कमाई पिछले साल 113 करोड़ रुपए बताई गई।

ब्रांड वैल्यू के लिहाज से दीपिका ने क्रिकेटर एमएस धोनी, अभिनेता आमिर खान और खुद अपने पति रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। इस बारे में और जानकारी करने पर पता चला कि दीपिका ने बीते साल 21 अलग-अलग उत्पादों के ब्रांड अंबेसडर के तौर पर काम किया। इतने प्रोडक्ट्स का एंडोर्समेंट करने वाला दूसरा कोई फिल्म कलाकार नहीं हैं। खेल में भी बस विराट कोहली उनके करीब पहुंचते हैं। अपनी बढ़ती ब्रांड वैल्यू के साथ साथ दीपिका ने अब स्टार्ट अप्स में भी निवेश करना शुरू किया है।

deepika padukone

फर्नीचर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में निवेश करने के बाद दीपिका अब मशहूर फ्रेंच कंपनी डैनो के दही कारोबार में भी निवेश कर रही हैं। दीपिका की कंपनी के सूत्र बताते हैं कि दीपिका जिन स्टार्ट अप में भी निवेश कर रही हैं, उनमें उनका पैसा लंबे समय के लिए लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading