विवेक ओबेरॉय बोले “मैं समझ नहीं पाता हूं कि दीदी जैसी सम्मानित महिला क्यों सद्दाम हुसैन की तरह व्यवहार कर रही हैं

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मंगलवार को अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा और प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। उन्होंने ममता के ‘लोकतंत्र खतरे में है’ ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रिट्वीट किया, “मैं समझ नहीं पाता हूं कि दीदी जैसी सम्मानित महिला क्यों सद्दाम हुसैन की तरह व्यवहार कर रही हैं। विडंबना देखिए, कि लोकतंत्र खतरे में है और उसे खुद तानाशाह दीदी से खतरा है।

पहले प्रियंका शर्मा और अब तेजिंदर बग्गा। यह दीदीगीरी नहीं चलेगी।” सोशल मीडिया पर बंगाल की भाजपा नेता प्रियंका शर्मा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम शेयर किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं कथित तौर पर बग्गा और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है जिसका जिक्र उन्होंने अपने ट्वीट में किया।

बता दें कि विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं। विवेक इस फिल्म में रीड रोल में हैं। हालांकि चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। अब यह फिल्म चुनाव परिणाम के बाद रिलीज होगी।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.