नानी की ह’त्या कर मामी संग भागा युवक

पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के मेदन सिरिसिया गांव में मानवता को शर्मसार करते हुए एक दरिंदे युवक ने अपनी नानी की हत्या गला दबाकर कर दी। नानी को मौत की नींद सुलाने के बाद युवक मामी को लेकर फरार हो गया। घटना के पीछे मामी और भांजे के बीच लंबे समय से चल रहा प्रेम-संबंध कारण बताया जा रहा है। इस सिलसिले में मेदन सिरिसिया निवासी रंजीत कुमार ने स्थानीय थाना में मुजफ्फरपुर के देवरिया निवासी उदय कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बुधवार की रात भांजा उदय कुमार घर आया था। इस बीच मौका पाकर उसने अपनी नानी लालपरी देवी (60) की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मामी पूनम कुमारी (काल्पनिक) को लेकर फरार हो गया। बताया गया है कि मामी और भांजे में लंबे समय से प्रेम-संबंध चल रहा था। ऐसे में लालपरी देवी ने कुछ ऐसा देख लिया और दोनों को भागना था सो उनकी हत्या नाती ने ही कर दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित युवक की खोज में कई इलाकों में छापेमारी की गई है। हालांकि, पुलिस को समाचार प्रेषण तक उसके संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। चकिया के पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है। जांच की जा रही है। कल्याणपुर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.