‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के 8वें सीजन से निराश हुए फैंस, 2 लाख से ज्यादा दर्शकों ने फिर से बनाने की मांग की

इन दिनों अमेरिकन टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का 8वां सीजन काफी चर्चा में है। खबरों की मानें तो सीजन 8 इस सीरीज का फाइल है। जहां कई दर्शकों को 8वां सीजन पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। 8वें सीजन से निराश दर्शकों ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के मेकर्स डेविड बेनिऑफ और डीबी Weiss सहित लेखक जॉर्ज आरआर मार्टिन की आलोचना की है। साथ ही 2 लाख से ज्यादा दर्शकों ने ऑनलाइन इसको फिर से बनाने की मांग की है। 8वें सीजन को कई दर्शक बेहद अधूरा बता रहे हैं।

इन दर्शकों ने अंग्रेजी एंटरटेनमेंट चैनल एचबीओ से ऑनलाइन निवेदन किया है कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के सीजन 8 को फिर से बनाया जाए। निवेदन करने वालों का कहना है कि मेकर्स डेविड बेनिऑफ और डीबी Weiss सहित लेखक जॉर्ज आरआर मार्टिन ने सीजन 8 को आधारहीन तथ्यों के साथ बना है। चूंकि ये सीरीज का फाइनल सीजन था इसलिए उनके सोच समझकर बनाना चाहिए था।

निवेदन करने वालों का दावा है कि सीजन 8 के शुरू के कुछ एपिसोड और बाद के एपिसोड में तालमेल नहीं हो पर रहा है। आपको बता दें कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर प्रसारित होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.