एक पांच साल की उम्र के 5 बच्चों के शव कुएं में मिले, माता-पिता फरार

बड़वानी. बुधवार सुबह यहां सेंधवा के चिकली गांव में एक कुएं में 5 बच्चों के शव मिले। इनकी उम्र एक से पांच साल के बीच थी। सभी बच्चे एक ही व्यक्ति के हैं। वह गांव से फरार है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चों की मौत करीब 24 घंटे पहले हुई है। सभी शव पानी में फूल गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह एक कुएं में पांच बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि सभी मृत बच्चे गांव के निवासी भत्र सिंह के थे। भत्र सिंह की दो पत्नी हैं। पहली पत्नी संगीता से उसे चार बच्चे थे, जबकि दूसरी पत्नी सुनीता से एक बच्चा।

पुलिस ने बताया कि दोनों पत्नियां विवाद की वजह से अपने मायके में रह रही थीं। भत्र सिंह भी लंबे समय से महराष्ट्र में रहकर मजदूरी कर रहा था। दो दिन पहले ही पत्नी गांव आई थीं। इस दौरान ग्रामीणों ने भत्र सिंह को बच्चों के साथ देखा था। संभवत: वह भी दो-तीन दिन पहले ही गांव आया होगा, जिसके बाद पत्नी उससे मिलने आई होंगी।

एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। एसडीओपी राकेश व्यास ने मृत बच्चों की पहचान संदीप (05), प्रदीप (03), सहादर (2) रनदीप (01) और एक अन्य के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पति और दोनों पत्नी फरार हैं। ऐसे में जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या हादसा। बिना मुंडेर वाले कुएं के पास से एक थैला भी मिला। इसमें बच्चों के कपड़े मिले हैं। पुलिस पड़ोसियों और अन्य परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading