नलिन कुमार कटील का राजीव गांधी को लेकर विवादित बयान, गोडसे ने एक को मारा, राजीव गांधी ने 17000 लोगों को मारा

नई दिल्ली: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयान के बाद बीजेपी के नेता और सांसद नलिन कुमार कटील ने राजीव गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तुलना गोडसे और कसाब से की है। उन्होंने राजीव गांधी को सबसे ‘क्रूर’ बताते हुए कहा कि उन्होंने 1700 लोगों को मारा। कटील कर्नाटक से बीजेपी के सासंद हैं। मौजूदा लोकसभा चुनाव में वो दक्षिण कन्नड़ से चुनाव लड़ रहे हैं।

‘राजीव गांधी की तुलना गोडसे और कसाब से’ बीजेपी सांसद नलिन कुमार कटील ने ट्वीट कर कहा कि गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 72 को मारा लेकिन राजीव गांधी ने 17 हजार को मारा। अब आप खुद तय कर लो कि कौन ज्यादा क्रूर है।

राजीव गांधी की हत्या के 30 साल बाद बीजेपी के चुनाव प्रचार में वो पार्टी के निशाने पर हैं। गौरतलब है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या साल 1984 में उनके सिख बॉडीगार्ड ने की थी। इसके बाद दंगों में 3000 सिखों मारे गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.