#MeeToo मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुए एमजे अकबर

इससे पहले उन्होंने अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। इस दौरान रमानी की वकील ने उनसे सवाल-जवाब भी किए। अकबर अतिरिक्त प्रमुख मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के सामने पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि उन पर रमानी द्वारा लगाए गए आरोप ‘दुर्भावनापूर्ण’ और ‘मानहानिकारक’ हैं।

चार मई को हुई सुनवाई में रमानी की ओर से पेश हुई वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने अकबर से कुछ सवाल पूछे थे। ये सवाल रमानी के ‘द एशियन एज’ में काम करने सहित कई अन्य बातों से जुड़े थे। हालांकि अकबर ने ज्यादातर सवालों के जवाब में कहा ‘मुझे याद नहीं।’ अदालत में करीब दो घंटे तक सुनवाई हुई थी।


रमानी ने ‘मी टू अभियान’ के तहत अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कहा था कि यह घटना 20 साल पहले की है जब अकबर पत्रकार थे। अकबर ने इस आरोप से इनकार किया है। अकबर ने इसके बाद पिछले साल 17 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और रमानी के खिलाफ निजी तौर पर आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई को तय की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.