
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : विगत 10 दिनों पूर्व गोला रोड के लापता व्यवसायी का श’व पुलिस टीम और एसडीआरएफ की 36 घंटे के अथक प्रयास के बाद नगर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढाई से आगे जगरनाथ मिश्रा महाविद्यालय के पास स्थित नवनिर्मित पुल के समीप स्थित बूढी गंडक नदी से बरामद कर लिया गया. बीते रविवार को प्रशिक्षित गोताखोरों ने सिकंदरपुर के आश्रमघाट के पास नदी में घंटो श’व को तलाशने के उपरांत 8 दिन बीतने के बाद मृतक का श’व नदी की धार में बहकर चंदवारा घाट या इससे आगे कोठिया तक पहुँचने की सम्भावना जताई थी. पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन के आदेश पर एसडीआरएफ और प्रशिक्षित गोताखोर सिकंदरपुर से आगे श’व की बरामदगी में जुटे थे.

रविवार की अहले सुबह से ही अनुमंडलाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार की मौजूदगी में पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन के नेतृत्व में मुशहरी थाना, नगर थाना, काजी मोहम्मदपुर थाना, सिकंदरपुर ओपी थानों की पुलिस समेत एसडीआरएफ की टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों ने सिकंदरपुर के आश्रम घाट से लेकर कोठिया तक बूढ़ी गंडक नदी में श’व की बरामदगी हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, पर सफलता नहीं मिली थी.

इसके उपरांत सोमवार सुबह में नदी में महाजाल से शव ढूंढने का फैसला किया गया था. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सोमवार सुबह से ही सर्च ऑपरेशन जारी था. लगभग दोपहर 2 बजे एसडीआरएफ के रंजीत कुमार ने जगरनाथ मिश्रा महाविद्यालय के पास स्थित नवनिर्मित पुल के समीप घाट पर टीले से लगा हुआ एक प्लास्टिक का बोरा देखा जिसमें से अत्यधिक बदबू आ रही थी. बोरे को किनारे पर लाकर खोला गया तो बोरे में बंद सड़ी-गली अवस्था में मानव श’व दिखा.

श’व देखने से यह पुष्टि हो गयी की बरामद श’व संभवतः 10 दिनों से लापता व्यवसायी का ही है. 10 दिनों के लापता व्यवसायी का श’व बरामद होने की जानकारी लगते ही मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी. मृतक व्यवसायी के श’व को परिजनों ने पहने हुए कपड़े के आधार पर शिनाख्त करने के बाद संदेह यकीन में बदल गया. बरामद श’व को कब्जे में लेकर पुलिस ने पो’स्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया है. वहीं मौके पर पहुंचे परिजन श’व देखते ही दहाड़ें मार कर रोने लगे. व्यवसायी की पत्नी और पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल था. उपस्थित पडोसी और रिश्तेदार उन्हें ढाढ़स बंधा रहे थे.

वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने इस सम्बन्ध में बयान जारी कर कहा है की शव की खोज की प्रक्रिया पूर्ण हुई. शव की बरामदगी हेतु पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई NDRF टीम जो मुज़फ़्फ़रपुर पहुँचने ही वाली थी उसे वापस करने का अनुरोध जिलापदाधिकारी से कर दिया गया है. स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी ने मुख्यालय से NDRF टीम की माँग की थी.

बता दें की गत 10 मई से गोला रोड के लापता तेल डालडा व्यवसायी छोटन चौधरी रिफाईन तेल के बकाया राशि 60 हजार रुपये के तगादा हेतु राजकुमार पासवान के अहियापुर थाना क्षेत्र के छींट भगवतीपुर स्थित दालमोट कारखाना गए थे. जहाँ कारखाना संचालक राजकुमार पासवान और उसके कर्मचारी निरंजन सिंह ने पूर्व नियोजित योजनानुसार पीट-पीट कर बेहोश करने के बाद उनकी गला रेत कर ह’त्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से प्लास्टिक के बोरे में भर मालवाहक ऑटो में लाद कर सिकंदरपुर के आश्रम घाट पर काली मंदिर के पास टर्निंग के समीप श’व को बांध से नीचे बूढी़ गंडक नदी में फेंक दिया. उक्त स्थानों के सीसीटीवी फुटेज में इस घटना की पुष्टि भी हो चुकी है.