अपने बेबाक बयानों और ट्वीट्स के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाली ट्विकंल खन्ना ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने ली। ट्विकंल के इस ट्वीट को प्रधानमंत्री मोदी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल ट्विकंल ने मेडिटेशन करते हुए अपनी एक फोटो पोस्ट की है।

अपनी फोटो को पोस्ट करते हुए ट्विंकल ने लिखा- आप सभी प्लीज साइन अप करें। पिछले कुछ दिनों में इतनी सारी आध्यात्मिक तस्वीरें देखने के बाद अब मैं मेडिटेशन फोटोग्राफी-पोजेज ऐंड ऐंगल्स पर वर्कशॉप की सीरीज शुरू करने जा रही हूं। मुझे ऐसा लगता है कि वेडिंग फोटोग्राफी के बाद अब यह काफी पॉपुलर होने वाली है। #AJokeADayMayKeepJillSane’। ट्विंकल खन्ना के इस पोस्ट को पीएम मोदी की केदारनाथ वाली आध्यात्मिक तस्वीर से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि ये पोस्ट करने के बाद ट्विंकल ट्रोल भी हो रही हैं। यूजर्स उन्हे एग्जिट पोल देखने के बाद बरनोल लगाने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अगर पहले ध्यान लगाया होता तो शायद फिल्में हिट हो जाती। एक यूजर ने लिखा- इनका सही है हसबैंड मोदी फैन बीवी एंटी मोदी। एक यूजर ने लिखा- हम तुम्हारी शक्ल 23 को नतीजे आने के बाद देखना चाहते हैं।
