बकाया छात्रवृत्ति की माँग को लेकर दिव्यांगों ने मुजफ्फरपुर मे सड़क जान कर की आगज़नी

समस्त दिव्यांगजनों ने मुजफ्फरपुर के कंपनी बाग मेन रोड को जाम कर आगज़नी की।उनके मुख्य मागों मे दिव्यांगों की बकाया छात्रवृत्ति, जो अप्रैल 2017 से बंद है उसे पुण: चालू किया जाये था।

दिव्यांग पेंशन जो मई 2016 से अक्टूबर 2017 तक का बक़ाया है उसका भुगतान किया जाये।मासिक पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹2000 मासिक करने की मांग की। सरकारी बस में दिव्यांगों के लिए कम से कम 6 सीट रिजर्व करने की भी मांग की जोकि अभी वर्तमान में एक भी सीट नहीं है। सरकार दिव्यांगों को फ्री में बस पास यात्रा हेतु निर्गत की है।

सरकारी बस में 6 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व है लेकिन दिव्यांगों के लिए एक भी नहीं है सरकारी नौकरी में दिव्यांगों की बहाली अलग से करने की मांग की है। सरकार द्वारा चार परसेंट सीट बहाली में है उसको हटाकर अलग बहाली की जाए। इसी मुख्य मांग को लेकर शहर के 50 से अधिक दिव्यांगों ने हंगामा नारेबाजी और टायर जलाकर सड़क जाम किया।यह जाम 1 घंटे तक चला इस जाम का नेतृत्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अभ्युदय शरण ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading