बिहार लोकसभा चुनाव 2019 LIVE UPDATES : सभी सीटों का आया रुझान, 38 पर एनडीए और 2 पर महागठबंधन कर रहा लीड

पटना. बिहार में अब तक सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। रुझानों के मुताबिक 40 सीटों में से एनडीए 38 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन में राजद दो सीटों पर लीड कर रही है। जदयू और भाजपा दोनों 16-16 सीटों पर जबकि लोजपा सभी 6 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में भाजपा की जीत से उत्साहित कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर के बार जश्न में डूबे हैं वहीं 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के बाहर सन्नाटा पसरा है।

सबसे चर्चित सीट बेगूसराय पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीपीआई के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा काराकाट और उजियारपुर दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती और रामकृपाल के बीच कड़ी टक्कर है। पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं।

बिहार की सभी सीटों पर एक नजर-

अररिया: भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह राजद प्रत्याशी सरफराज आलम से आगे।

आरा: भाजपा के आरके सिंह सीपीआई प्रत्याशी राजू यादव से आगे।

औरंगाबाद: भाजपा के सुशील कुमार सिंह हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद से आगे।

बांका: जदयू के गिरिधारी यादव राजद के जय प्रकाश नारायण यादव से आगे चल रहे।

बेगूसराय: सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया से आगे चल रहे बीजेपी के गिरिराज सिंह। तीसरे पर पर चल रहे तवनीर हसन

भागलपुर: जदयू के अजय कुमार मंडल राजद उम्मीदवार बुलो मंडल से आगे।

बक्सर: भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चौबे आगे, राजद के जगदानंद सिंह पीछे।

दरभंगा: भाजपा उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर आगे। राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी पीछे चल रहे हैं।

गया: जदयू प्रत्याशी विजय कुमार मांझी हम पार्टी जीतनराम मांझी से आगे चल रहे हैं।

गोपालगंज: जदयू के आलोक कुमार सुमन राजद उम्मीदवार सुरेंद्र राम से आगे।

हाजीपुर: लोजपा प्रत्याशी पशुपति कुमार पारस आगे, राजद के शिवचंद्र राम पीछे।

जहानाबाद: राजद उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद यादव आगे, जदयू के चंद्रेश्वर प्रसाद पीछे।

जमुई: लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान आगे, रालोसपा के भूदेव चौधरी दूसरे पर चल रहे हैं।

झंझारपुर: जदयू के रामप्रीत मंडल राजद उम्मीदवार गुलाब यादव से आगे।

काराकाट: रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जदयू के महाबली सिंह से पीछे।

कटिहार: जदयू के दुलालचंद गोस्वामी कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर से आगे चल रहे।

खगड़िया: लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर आगे, वीआईपी प्रत्याशी मुकेश सहनी पीछे।

किशनगंज: जदयू के सैय्यद महमूद अशरफ पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद जावेद आगे।

मधेपुरा: जदयू के दिनेश चंद्र यादव आगे, शरद यादव दूसरे और पप्पू यादव तीसरे नंबर पर चल रहे।

मधुबनी: भाजपा के अशोक कुमार यादव आगे, वीआईपी के बद्री पूर्वे दूसरे और शकील अहमद तीसरे नंबर पर चल रहे

महाराजगंज: बीजेपी के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आगे, राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह पीछे।

मुंगेर: जदयू के ललन सिंह कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी से आगे।

मुजफ्फरपुर: भाजपा के अजय निषाद वीआईपी के राजभूषण चौधरी से आगे।

नालंदा: जदयू के कौशलेंद्र कुमार हम प्रत्याशी अशोक कुमार आजाद से आगे।

नवादा: लोजपा के चंदन सिंह आगे, राजद प्रत्याशी विभा देवी दूसरे नंबर पर।

पश्चिम चंपारण: भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल आगे, रालोसपा के बृजेश कुमार कुशवाहा पीछे।

पाटलिपुत्र: भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव पीछे, मीसा भारती आगे। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला।

पटना साहिब: शत्रुघ्न सिन्हा से आगे चल रहे रविशंकर प्रसाद।

पूर्णिया: जदयू के संतोष कुमार कांग्रेस के उदय सिंह से आगे।

पूर्वी चंपारण: भाजपा के राधामोहन सिंह रालोसपा उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह से आगे।

समस्तीपुर: लोजपा के रामचंद्र पासवान कांग्रेस के अशोक कुमार से आगे।

सारण: भाजपा के राजीव प्रताप रूडी आगे, चंद्रिका राय पीछे। कांटे का मुकाबला।

सासाराम: भाजपा के छेदी पासवान को लीड, कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार पीछे।

श्योहर: भाजपा की रामा देवी राजद प्रत्याशी फैसल अली से आगे।

सीतामढ़ी: जदयू के सुनील कुमार पिंटू राजद के अर्जुन राय से आगे।

सीवान: जदयू की कविता सिंह आगे, राजद प्रत्याशी हिना सहाब पीछे।

सुपौल: जदयू के दिलेश्वर कामत कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रंजन से आगे।

उजियारपुर: भाजपा के नित्यानंद राय रालोसपा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा से आगे।

वैशाली: लोजपा की वीणा देवी राजद प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह से आगे।

वाल्मीकिनगर: जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो कांग्रेस के शाश्वत केदार से आगे।

               

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.