प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट, सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत

लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड बहुमत से भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है। अभी तक आए रुझान में भाजपानीत एनडीए को 300 ले ज्यादा सीट मिल रही हैं वहीं भाजपा अपने दम पर बहुमत के करीब है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लिखा, सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत।

पीएम मोदी ने कहा कि हम साथ में बढ़ते हैं। हम साथ में समृद्ध होते हैं। हम मिलकर एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। भारत फिर से जीता। 2014 चुनाव की तर्ज पर नरेंद्र मोदी की सुनामी की लहर पर सवार होकर 2019 का महासंग्राम भी भाजपा ने अपने नाम कर लिया। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 300 से ज्यादा सीट हासिल करती दिख रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.