पुलवामा में सुरक्षाबलों द्वारा चलाये गए सर्च ऑपरेशन में मारा गया आतंकी जाकिर मूसा, लगाया गया कर्फ्यू

जम्मू कश्मीर में अल-कायदा का कथित आतंकी जाकिर मूसा शुक्रवार सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। बताया जा रहा है कि त्राल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड हुई जिसमें यह आतंकी मारा गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है, सात ही इंटरनेट सेवा भी बाधित कर दी गई है। मुठभेड में मारे गए आतंकियों की पहचान को लेकर अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बाताया कि एहतियात के तौर पर कश्मीर में कई जगहों पर शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इस घटना के बाद शोपियां, पुलवामा, अवंतीपोरा और श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया, जिसमें लोगों ने मूसा के पक्ष में नारे लगाए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। पुलिस को आतंकियों के यहां छिपे होने का शक था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें आत्म समर्पण करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने आथंकियों ने गोले फेंकना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने उनपर फायरिं शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान आतंकी समर्थक तत्वों ने आतंकियों को भगाने के लिए पत्थरबाजी शुरू कर दी, लेकिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों को भागने का कोई मौका नहीं दिया।

              

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.