पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में भगोड़े नीरव मोदी की न्यायिक हिरासत पर आज सुनवाई होनी है। बता दें कि एक साल पहले नीरव मोदी ने सरकारी क्षेत्र के बैंक पीएनबी में 12 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाया था। इसका खुलासा होने से पहले ही वह भारत छोड़कर चला गया था। तब से वह देश में वापस नहीं आया है।
पिछले साल 2018 में पीएनबी ने खुलासा किया था कि नीरव मोदी और उसके सहयोगियों ने बैंक के अधिकारियों के साथ षड्यंत्र कर विदेशी आपूर्तिकर्ताओं के लिए फर्जी भुगतान पत्र बनवाए और धोखाधड़ी की। अभी तक अनुमान के मुताबिक पीएनबी को करीब 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। बैंक इतिहास के इस बड़े घोटाले की खबर बाहर आने के बाद ही सीबीआई एवं प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले की जांच शुरू की थी।

