AIIMS Entrance 2019: देशभर के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) में एमबीबीएस कोर्सेस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 25 और 26 मई 2019 को होने वाली है। इस बार 6 नए एम्स (AIIMS) जुड़े हैं। यानी, कुल 15 एम्स में 1207 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दिल्ली एम्स द्वारा देश के 153 शहरों में किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित कोई परेशानी हो, तो वे हेल्पलाइन नंबर 1800117898 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड पर होगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एम्स ने एक आवश्यक एडवाइजरी जारी की है। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों का यह पढ़ना जरूरी है।
परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
– अभ्यर्थी सिर्फ ओरिजिनल एडमिट कार्ड लेकर ही जाएं। आपके एडमिट कार्ड पर आईपी एड्रेस, तिथि सहित अन्य जानकारी अंकित होनी चाहिए। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।
– एडमिट कार्ड की एक कॉपी आगे की सीट आवंटन समेत अन्य प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।
– एक दिन पहले परीक्षा केंद्र जरूर विजिट कर लें, ताकि परीक्षा के दिन केंद्र ढूंढने में कोई परेशानी न हो।
– एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर केंद्र पर पहुंच जाएं। देर होने पर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
– आप अपने साथ सिर्फ ये तीन चीजें ले जाएं – एडमिट कार्ड, कोई ओरिजिनल आईडी प्रूफ जो वैध हो और सफेद बैकग्राउंड वाले दो लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
– केंद्र पर किसी तरह की ज्वेलरी, हैट, कैप, स्कार्फ, गॉगल्स, मोटे सोल वाले जूते और बड़े मेटैलिक बटन वाले कपड़े पहनकर जाना वर्जित है। अगर धर्म या रीति के अनुसार आपको ऐसी कोई चीज पहननी है, तो इसके लिए समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर जांच कराकर अनुमति लेनी होगी।
– परीक्षा कंप्यूटर मोड पर होगी, इसलिए इस प्रक्रिया से परिचित होने के लिए अभ्यर्थी एम्स द्वारा दिए गए मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस जरूर कर लें।
किस विषय से होंगे कितने सवाल
विषय सवालों की संख्या
फिजिक्स 60
केमिस्ट्री 60
बायोलॉजी 60
करेंट अफेयर्स – 20
कुल 200 सवालों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3.5 घंटे यानी 210 मिनट का समय मिलेगा।

