पश्चिम चंपारण/ एक होमगार्ड जवान की ह’त्या, इलाके में मची सनसनी

पश्चिम चंपारण में एक होमगार्ड जवान की हत्या कर दी गई है। घटना नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोतीपुर गांव में हुई। शनिवार की सुबह मनियारी गांव निवासी होमगार्ड जवान विनोद राय अपने बेटे के साथ पुरुषोतीपुर गांव में दूध लाने गया था। तभी पुरानी रंज‍िश में प्रहार कर उसे फरसा से काट डाला गया। वहां से भागकर जवान के बेटे ने किसी प्रकार अपनी जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने वहां पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

बताया जाता है कि होमगार्ड जवान विनोद राय का पुरुषोतीपुर गांव निवासी सोनू साह, मंजित साह के परिवार से किसी मुद्दे को लेकर पहले से रंज‍िश रही। इस बीच सुबह बाइक से जवान और उसका बेटा दूध लेने पुरुषोतीपुर गांव पहुंचे। तभी दस बारह लोगों ने हमला बोल दिया और फरसा से उसकी गर्दन काट डाली। मृत होमगार्ड जवान पटना में कार्यरत था।

चुनाव के बाद घर आया हुआ था। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद जवान के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हत्या की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। पुलिस के अनुसार, जल्‍द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

                    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.