MUZAFFARPUR : काँटी में युवक की मौ’त के बाद घंटों ब’वाल, थानाध्यक्ष समेत 07 पुलिसकर्मी घा’यल

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात काँटी थाना क्षेत्र के नरसंडा में सड़क हा’दसे में हुये बाइक सवार युवक की मौ’त के बाद मुआवजे हेतु सड़क जाम कर रहे परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों पर सड़क जा’म हटवाने के लिए काँटी पुलिस द्वारा ब’ल प्रयोग करने के दौरान हुए ब’वाल में काँटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार समेत 07 पुलिसकर्मी घा’यल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा-निदेश पर पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों के घट’नास्थल पर पहुँचने पर स्थिति को नि’यंत्रित कर जा’म समाप्त कराया जा सका. डीएसपी पश्चिमी ने कहा है की पुलिसकर्मियों पर हमला करने मामले में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए नामजद प्रा’थमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

मिली जानकारी के अनुसार काँटी थाना क्षेत्र स्थित एनएच 28 पर बीते रविवार रात हुए द’र्दनाक सड़क हा’दसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी थी. काँटी थाना क्षेत्र के नरसंडा ओवरब्रिज के आगे मेन रोड पर टरमा के समीप भारी वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही द’र्दनाक मौ’त हो गयी. वहीं वाहन चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा. सड़क हा’दसे में मा’रे गए युवक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा भारती निवासी कैलाश भगत के 25 वर्षीय पुत्र कृष कुमार के रूप में की गई है. सड़क हा’दसे में युवक की मृ’त्यु के बाद सोमवार सुबह परिजन मुआवजे के लिए शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया.

बीती रात सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के शव के साथ सड़क जाम करने की जानकारी मिलते ही कांटी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानेदार कुन्दन कुमार के आदेश पर कांटी थाना के जमादार हरिवल्लभ कुमार व कांटी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांचोपरांत आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त करवाने का भरपूर प्रयास किया गया, पर परिजन समेत स्थानीय लोग मुआवजे की मांग पर अड़े रहे, जिससे टरमा चौक पर काफी देर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हाईवे पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी. घटनास्थल पर काँटी थानेदार कुंदन कुमार द्वारा भी काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया. जिस पर सड़क जाम कर रहे लोग भड़क गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के साथ ही बांस-बल्लों से हमला कर दिया.

नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया की पुलिसकर्मियों ने भी अपने बचाव में बल प्रयोग करते हुए जाम कर रहे परिजनों समेत स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज  करने के साथ ही तीन-चार हवाई फायरिंग भी की.  आक्रोशितों द्वारा पुलिस पर हमले के दौरान काँटी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, पुअनि हरिबल्लभ कुमार, पुअनि मनोरंजन सिंह, सिपाही अमर कुमार, सिपाही आशीष कुमार समेत 07 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी अनिल कुमार दास, अंचलाधिकारी, काँटी प्रखंड विकास पदाधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित कर ज़’ख़्मी पुलिसकर्मियों को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.

इस मामले में डीएसपी पश्चिमी ने युवक की मौत को एक प्राकृतिक आपदा बताया और कहा की अंचलाधिकारी के जांचोपरांत मुआवजा देने का प्रावधान नहीं पाया गया. जबकि परिजन आपदा के तहत मुआवजे की मांग पर अड़े थे. डीएसपी ने कहा की विधि व्यवस्था विधि व्यवस्था में बाधक बनने, उपद्रव करने, रोड जाम करने और पुलिसकर्मियों पर हमला कर घायल करने मामले में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने रोड जाम कर विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला करने की घटना में मीनापुर के उपद्रवियों के साथ स्थानीय लोगों के शामिल होने की भी बात कही. इससे पूर्व घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारियों के पहुँचने से पूर्व परिजन मृतक के शव को ऑटो पर लाद कर पोस्टमॉर्टम हेतु एसकेएमसीएच ले गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading