आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के 16 जवान घायल

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के 16 जवान घायल हो गए। घायलों में से सात जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और झारखंड जगुआर का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में एक सर्च अभियान चला रहा था तभी तड़के करीब पांच बजे यह विस्फोट हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था। घायल जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी। फिलहाल, मौके पर भारी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की।

                  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.