आईएएफ चीफ ने मिग-21 उड़ाकर कारगिल शहीद स्‍क्‍वाड्रन लीडर आहूजा को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़। 26 मई को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force, IAF) ने कारगिल की जंग के समय ऑपरेशन सफेद सागर लॉन्‍च किया था। इस ऑपरेशन में आईएएफ ने अपने बहादुर पायलट स्‍क्‍वाड्रन लीडर अजय आहूजा को गंवा दिया। उस घटना को 20 वर्ष हो चुके हैं और दो दशक बाद आईएएफ चीफ, चीफ एयर मार्शल बीएस धनोआ ने सोमवार को मिग-21 उड़ाकर स्‍क्‍वाड्रन लीडर आहूजा को श्रद्धाजलि दी। इस मौके पर ‘मिसिंग मैन’ फ्लाइपास्‍ट के साथ आहूजा को आसमान में सलामी दी गई।

पाकिस्‍तान ने मिसाइल से किया हमला आईएएफ चीफ कारगिल की जंग के समय गोल्‍डन एरो स्‍क्‍वाड्रन को कमांड कर रहे थे जोकि श्रीनगर में स्थित है। स्‍क्‍वाड्रन लीडर आहूजा उस समय फ्लाइट कमांडर के तौर पर तैनात थे। आहूजा को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्‍मानित किया गया था। सोमवार को फ्लाइ पास्‍ट को भटिंडा के भीसियाना एयरबेस पर पूरा किया गया। इस मौके पर वेस्‍टर्न एयर कमांड के कमांडिंग चीफ एयर मार्शल रघुनाथ नाम्बियार भी मौजूद थे। 27 मई 1999 को स्‍क्‍वाड्रन लीडर आहूजा को मिग-21 क्रैश हो गया था और आहूजा पाकिस्‍तान में जा गिरे थे।

आहूजा दरअसल फ्लाइट लेफ्टिनेंट नचिकेता को तलाशने के लिए निकले थे जिनका जेट क्रैश हो गया लेकिन वह भी आहूजा की तरह पाकिस्‍तान में जा गिरे थे। आहूजा के मिग-21 पर पाकिस्‍तान ने मिसाइल से हमला किया था। मिसाइल पर हमले के बाद स्‍क्‍वाड्रन लीडर आहूजा पैराशूट की मदद से प्‍लेन से कूद गए थे। कहते हैं कि आहूजा के शव पर पाकिस्‍तान की सेना ने करीब से गोली मारी थी। पाक ने बाद में उनका शव सरकार को लौटाया था।

               

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading