दहेज को लेकर महिला को जलाकर मार दिया गया, आरोपित फरार

मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला को दहेज को लेकर जलाकर मार दिया गया है। यह घटना सदर थाना के बारमतपुर में हुई जहां महिला की हत्या उसके ससुराल में कर दी गई और शव को जला रहे थे। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्याा में ग्रामीण वहां पर जुट गए। इसके बाद आरोपित लोग अधजले शव को श्मशान घाट पर छोड़कर फरार हो गए। मृत महिला वंदना देवी है। उसकी शादी छह वर्ष पूर्व 2013 में हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी काव्या है। हत्या मामले के आरोपितों में उसका पति, ससुर व अन्य है।

सूचना पर महिला के मायके वाले पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित थाना की पुलिस को दी जहां सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने श्मशान घाट से अधजले शव को निकालने में लग गई। इसके बाद आगे की प्रक्रिया में जुट गई। घटना से पीडि़त महिला के मायके वालों में कोहराम मच गया। मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

अभी इस मामले में मायके के तरफ से प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवेदन प्राप्ते नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि महिला की हत्या दहेज को लेकर की गई है हालांकि आवेदन मिलने के बाद ही हत्या करने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

                

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.