प्रधानमंत्री की बायोपिक ने चार दिनों में कमाए इतने करोड़

लोकसभा चुनावों के दौरान रिलीज डेट को लेकर विवादों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.88 करोड़ की कमाई की थी। विवेक ओबरॉय की इस फिल्म ने वीकेंड पर बेहतर कलेक्शन किया है। दूसरे दिन फिल्म ने 3.76 करोड़ की कमाई की जबकि तीसरे दिन 5.12 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही है। फिल्म ने तीन दिन में 11.76 करोड़ रुपए कमाए इस तरह फिल्म ने तीन दिन में 11.76 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जबकि चौथे दिन सोमवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 करोड़ रहने की उम्मीद है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि लोकसभा चुनावों के दौरान इस फिल्म के रिलीज को लेकर विवाद हुआ हो गया था।

चुनाव के दौरान रिलीज को लेकर मचा था बवाल कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इस फिल्म के रिलीज का लगातार विरोध हो रहा था। पहले फ‍िल्‍म 5 अप्रैल को र‍िलीज होने वाली थी, फ‍िर इसकी रिलीज डेट 11 अप्रैल की गई। चुनाव आयोग के बाद मामला कोर्ट भी पहुंचा लेकिन वहां से हरी झंडी मिल गई लेकिन अंत में चुनाव आयोग ने इसे पहले चरण के मतदान से ठीक पहले बैन कर दिया था।

                  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.