सीतामढ़ी, प्रसव के दौरान नानपुर निवासी नीतू देवी नामक महिला की मौ’त से नाराज परिजनों ने बुधवार की सुबह सदर अस्पताल में जम कर बवाल काटा। चिकित्सक और कर्मियों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए नाराज लोगों ने अस्पताल में श’व के साथ पांच घंटे तक आक्रोश जताया। लोगों के उ’ग्र तेवर को देख चिकित्सक और कर्मी अस्पताल से भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया है।

घटना की बाबत मृ’तका के पति नानपुर थाना क्षेत्र के नानपुर निवासी दीपक कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉक्टर सुधा झा समेत अन्य कर्मियों को आरोपित किया है। सूचना के बाद सोनबरसा प्रखंड के सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल ने सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़ितों का दर्द बांटा, वहीं सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाया। बताया गया है कि दीपक की पत्नी नीतू देवी (30) को प्रसव के लिए मंगलवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रसव वार्ड में भर्ती तो किया गया, लेकिन उसकी सही तरीके से देखभाल नहीं की गई। लिहाजा उसकी मौ’त हो गई। नीतू देवी को पूर्व से दो बच्चे हैं। परिजनों का आरोप हैं कि रात में स्थिति बिगड़ने पर उन लोगों ने बार-बार डॉक्टर को फोन किया। यहां तक कि सिविल सर्जन को भी फोन किया, लेकिन न डॉक्टर पहुंची और नहीं कोई कर्मी ही।

