अजय देवगन के पिता वीरू देवगन के नि’धन के बाद काजोल की मां तनूजा हुईं अस्पताल में भर्ती

अजय देवगन और काजोल का परिवार इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है । पिछले दिनों अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का नि’धन हो गया । वीरू देवगन पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के सांताक्रुज हॉस्पिटल में एडमिट थे। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। अब देवगन परिवार से एक और बुरी खबर आई है । दरअसल, काजोल के ससुर के नि’धन के बाद से उनकी मां तनूजा भी अस्पताल में भर्ती हैं । हाल ही में काजोल को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया ।

अभी काजोल अपने ससुर के निधन के गम से बाहर नहीं आ पाई हैं। वो अस्पताल के बाहर परेशान लग रही थीं । काजोल की मां तनूजा को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है । बता दें कि वीरू देवगन के फ्यूनरल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं ।

एक वीडियो में काजोल, ऐश्वर्या के गले लगकर रोती दिखी थीं । अजय देवगन ने अपने पिता की अर्थी को कांधा दिया था । वीरू देवगन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया । निधन की खबर के बाद से अजय देवगन के घर पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का तांता लगा हुआ है । बता दें कि वीरू देवगन ने हिंदी सिनेमाजगत में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading